स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप की कोशिश की। विरोध जताने पर युवकों ने दी खौफनाक सजा। मामला हरियाणा के भिवानी का है। नौंवी कक्षा की छात्रा का सोमवार को सुबह उस वक्त अपहरण कर लिया गया जब वह स्कूल जा रही थी।
परिवार वालों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। उसके गले पर रस्सी से निशान बता रहे हैं कि उसका गला घोंटने की कोशिश हुई।
हाथ-पांव पर भी चोट के निशान हैं। परिवार वालों के अनुसार आरोपी बाद में छात्रा को गंभीर हालत में स्कूल के पास छोड़ गए। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम करीब छह बजे नौंवी कक्षा की 14 साल की छात्रा को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी कि छात्रा का स्कूल जाते समय स्कूल के पास से ही अपहरण किया गया और दो-तीन युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा से मारपीट की गई। बाद में करीब ढाई बजे उसे बेसुध हालत में स्कूल के पास फेंक गए।