फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक लाइक बढ़ाने वाले का पता लगाएगा साइबर सेल

Mon, 30 Dec 2013 06:58 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद पवन बंसल, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साइबर सेल ने यूएस से फेसबुक अकाउटंस से छेड़छाड़ कर लाइक वाले नंबर का आईपी मांगा है।

आईपी एड्रेस मिलने के बाद पता चलेगा कि सत्यपाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और सासद पवन कुमार बंसल के लाइक कहां से बढ़ाए गए हैं।
25 दिसम्बर को बंसल के फेसबुक एकाउंट में एक ही रात में 10 हजार 900 लाइक बढ़ गए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके फेसबुक एकाउंट पर 51,600 लाइक थे मगर बुधवार सुबह यह संख्या 62,500 पायी गई।

अगले दिन 26 दिसम्बर को पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के फेसबुक  एकाउंट पर 23 दिसंबर तक साठ हजार लाइक थे मगर 24 और 25 दिसंबर को लाइक संख्या अचानक बढ़ गई।

27 दिसम्बर को हरमोहन धवन ने शिकायत दी थी कि 24 दिसम्बर को उनके  फेसबुक एकाउंट में उनके पेज पर पांच से छह हजार लाइक बढ़ गए थे।

तीनों नेताओं ने अपनी लाइक बढ़ने की शिकायत आईजी को दी थी। जिसकी जांच साइबर सेल कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें