थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर चार लाख की सिगरेट चोरी करके ले गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उसके घर के पास में ही उसकी सिगरेट व बीड़ी की दुकान है।
वह थोक में छोटे दुकानदारों को सामान देते हैं। नरेंद्र गुप्ता के अनुसार, वह शनिवार को दुकान का ताला बंद कर घर चले गए।
जब रविवार सुबह वह दुकान खोलने आए तो शटर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो करीब चार लाख रुपये की सिगरेट गायब थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।