फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर्स अलर्ट: फेसबुक ID पर अश्लील फोटो डाली तो हो सकती है जेल

Tue, 14 Jun 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
फेसबुक यूजर्स के लिए अहम सूचना। अगर आपने अपनी या किसी भी फेसबुक ID पर अश्लील फोटो डाली तो आपको जेल हो सकती है। ऐसा ही मामला सामने आया, हरियाणा के फतेहाबाद में। यहां शहर के जगजीवनपुरा निवासी एक युवक को फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो डालनी महंगी पड़ गई।
विज्ञापन


शनिवार रात को मुंबई से फतेहाबाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ मुंबई के थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगजीवन पुरा निवासी सचिन पुत्र ओमप्रकाश ने मुंबई के एक व्यक्ति की फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो डाल दिया।

इस संबंध में युवक ने फोटो डालने वाले सचिन के खिलाफ मुंबई थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू की। इस संबंध में शनिवार रात को मुंबई पुलिस फतेहाबाद के शहर थाने में पहुंची। जहां से पुलिस टीम को साथ लेकर सचिन को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ मुंबई रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मुंबई पुलिस फतेहाबाद आई थी। जगजीवनपुरा से सचिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की आईडी पर अश्लील फोटो डाली थी।
हरबंस लाल, शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें