फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फर्जी आईडी बना टीचर को भेजे अश्लील मैसेज

Sat, 02 Apr 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
Facebook
विज्ञापन
निजी स्कूल से प्लस टू पास करने वाले छात्र फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर अपनी पूर्व टीचर को अश्लील मैसेज और फोटो भेजते थे। इसकी शिकायत टीचर ने थाना एसबीएस नगर में की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आठ विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कमलदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला शास्त्री नगर के निजी स्कूल में टीचर है। स्कूल से प्लस टू पास कर गए छात्रों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपनी टीचर को अश्लील संदेश और फोटो भेजना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत टीचर ने थाना एसबीएस नगर में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ विद्यार्थियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67, 68 और आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें