फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर दोस्ती की, विश्वास में लिया और फिर फेक आईडी बनाकर कर दिया ये कांड

Mon, 11 Dec 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
facebook crime - फोटो : demo photo
विज्ञापन
एक युवक ने पहले फेसबुक पर लड़की से दोस्ती की, उसे विश्वास में लिया और फिर फेक आईडी बनाकर ऐसा कांड कर दिया, जानकर हिल जाएंगे। घटना मोहाली की है। युवक ने लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो उस पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन


जब लड़की को इस बारे में पता चला तो उसने आरोपी से इस बारे में पूछा। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। इतना ही नहीं, उसने लड़की से कहा कि वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। लड़की ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने सुशांत कुमार निवासी कमलपुर बराहना कोठी पूर्णिया (बिहार) के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354डी, 506, 509, आईपीएस व 66डी, 67, 67ए व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी सिटी-1 आलम विजय को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक ये था मामला

Facebook
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि मोहाली की रहने वाली है। उसने बताया कि आरोपी के साथ उसकी फ्रेंडशिप थी। दोनों में अच्छे संबंध थे, लेकिन इसी बीच उसके ध्यान में आया कि आरोपी ने एक जाली फेसबुक आईडी बनाई। जो उसके नाम पर बनाई गई थी।

उस पर गलत तरीके से उसकी फोटो अपलोड की गई थी। इससे उसकी सम्मान को गहरी ठेस पहुंची। जैसे ही उसे पता चला तो उसने इस बारे में आरोपी से पूछा। इस पर आरोपी भड़क गया और उसे धमकी देने लगा। उसका कहना था कि अभी तक उसकी फोटो ही फेसबुक पर शेयर की है।

आने वाले दिनों में उसका जीवन बर्बाद कर देगा। इसके बाद उसने उसे जान से मारने की धमकियां तक दी। काफी दिनों तक वह परेशानी में रही। अंत में उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें