फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: होटल में खड़े ट्राले में किया विस्फोट, दो बम को बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय, एक गिरफ्तार

Sun, 15 May 2022 09:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का कुछ दिन पहले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उसे चंद मिनटों में बर्बाद करने की धमकी थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात की है।
विज्ञापन
ट्राला में विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय करने में जुटा बम निरोधक दस्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कलियाणा के समीप होटल पर खड़े ट्रॉले में खनन में इस्तेमाल होने वाले बारूद से विस्फोट किया गया। इससे ट्रॉले को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना पर रेवाड़ी से बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच दो विस्फोटकों को निष्क्रिय कर अपने कब्जे में ले लिया है। वारदात रंजिश से जोड़कर देखी जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गांव कलियाणा निवासी विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 14 मई की रात को उसने अपना ट्रॉला कलियाणा के समीप एक होटल के पास खड़ा किया था। सुबह आकर देखा तो ट्रॉले में काफी नुकसान मिला।

वहीं, होटल मालिक ने बिजेंद्र को बताया कि रात तीन बजे कुछ लोगों ने पहाड़ में पत्थर तोड़ने वाले बारूद से ब्लास्ट कर दिया। इससे ट्रॉले के टर्बो रेडियटर, अल्टीनेटर, इंजन में नुकसान हुआ है। बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का कुछ दिन पहले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उसे चंद मिनटों में बर्बाद करने की धमकी थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात की है। 
विज्ञापन

 

ट्रॉले में बारूद के तीन बम थे, जिनमें से आरोपी ने एक को ब्लास्ट कर दिया था। दो बमों को निष्क्रिय कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। - हरीश कुमार, एसआई, जांच अधिकारी 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें