फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए 8 युवक दबोचे

Tue, 01 Apr 2014 09:35 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 पुलिस ने मंगलवार को किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में कुल 8 आरोपियों को शामिल किया जिसमे एक युवती भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार इस गिरोह का सक्रिय सदस्य हो सकता है। इस आरोपी को पुलिस ने सेंट्रर के बाहर से ही गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को यहां पर स्टेनो का टेस्ट था। परीक्षा केंद्र के भीतर सबसे पहले सुपरवाइजर टेक सिंह राठौर ने आरोपी सोनू को पकड़ा। इसके बाद परीक्षा के अंदर से अन्य छह आरोपियों को पकड़ा गया जिनमे से एक आरोपी ने सेेंट्रर के बाहर खड़े अन्य आरोपी राजेश के बारे में जानकारी दी जिसे पुलिस ने मौके पर जाकर पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सोनू, अनिल, अमृत सिंह, अजीत, मंजीत सिंह, विपीन के रूप में हुई है 7 आरोपी हरियाणा के निवासी है। जबकि आरोपी युवती का नाम मंजीत देवी है।
विज्ञापन


एसएससी के डिप्टी रीजनल डायरेक्टर एसके राजन के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर विशेष रेड मारी गई थी उन्हें सूचना मिली थी कि सेंट्रर में कुछ युवक किसी दूसरे की जगह टेस्ट देने के लिए आने वाले है।

केंद्र में लोअर डिवीजन क्लर्क और डाटा एंट्री आपरेंटर्स के पदों केलिए टेस्ट लिया जा रहा था। इस परीक्षा में देश भर से 1.25 लाख लोग परीक्षा दे रहे है चंडीगढ़ में इस परीक्षा के लिए 90 सेंटर बने है। अगले दिनों में भी इन केंद्रों में परीक्षा की प्रक्रिया जारी रहेगी।

सेक्टर-22 पुलिस चौकी प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है कि सोनू मूल रूप से दिल्ली, अजीत, अनिल, अमृत, राजेश कुमार और मंजीत देवी मूल रूप से सोनिपत के निवासी है और मंजीत सिंह और विपीन हिसान के रहने वाले है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जाएगा। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान उन आरोपियों को भी पकड़ने का प्रयास किया जाएगा जिनकी जगह पर उक्त आरोपी परीक्षा देने के लिए आए थे।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह का मास्टर माइंड का भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें