फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी युवती जा रही थी PG, रास्ते में युवक ने की शर्मनाक हरकत

Sun, 14 Aug 2016 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
युवती ने एलांते मॉल से रूम पर जाने के लिए ऑटो लिया था। उसने ऑटो सुनसान जगह की तरफ मोड़ दिया। फिर करने लगा शर्मनाक हरकतें। विदेशी युवती को सुनसान जगह पर ले जा कर छेड़छाड़ करने के आरोपी थ्री व्हीलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी ऑटो चालक को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ऑटो चालक की पहचान मनीमाजरा निवासी नन्नू (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 21 वर्षीय युवती इजिप्ट की रहने वाली है। युवती  सेक्टर 43 में बतौर पीजी रहती है।

डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार शाम को पीड़ित युवती ने एलांते मॉल से ऑटो लेकर पीजी रूम पर जाने के लिए लिया था। रास्ते में जब सेक्टर 45-44-49-50 लाइट प्वाइंट के पास आरोपी ड्राइवर पहुंचा तो उसने ऑटो सुनसान जगह की तरफ मोड़ दिया। वहां एक जगह पर ऑटो रोक कर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


ऑटो चालक की हरकतें देखकर युवती ने जोर -जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती का शोर सुनकर पास ही खड़े दो युवक उसकी मदद के लिए दौड़े। युवकों को अपनी तरफ आता देख नन्नू अपना ऑटो मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत मिली। एक घंटे के अंदर ही आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता यहां पर एक एनजीओ के साथ जुड़ी हुई थी। अभी उसने दो महीने और चंडीगढ़ में ही रहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें