फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग स्टूडेंट की नशीला पदार्थ खाने से मौत

Sat, 24 Oct 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरा कालेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक युवक की नशीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से हिमाचल के ऊना का रहने वाला निपुण कालिया लांडरा कालेज में बीटेक फाइनल इयर का छात्र था।
विज्ञापन


वह सेक्टर 37 में पीजी में रहता था। उसके परिजनों ने बताया कि वे सुबह निपुण को फोन कर रहे थे तो उसने नहीं उठाया। इसके बाद वे उसकी खोजखबर लेने चंडीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो निपुण अचेतावस्था में पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें