फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के आतंकी हमले में जींद का लाल शहीद

Sat, 21 Mar 2015 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ (जम्मू) में शुक्रवार सुबह पुलिस थाना में घुसे आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। इनमें शहीद हुआ एक जवान गांव छातर निवासी सतीश (40) है।
विज्ञापन


सतीश के शहीद होने की सूचना से गांव में मातम छा गया। सतीश का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर को गांव लाया जाएगा। जहां पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश अपने पीछे पत्नी, तीन लड़की, एक लड़का छोड़ गया है।

शहीद के भाई मुकेश ने बताया कि सतीश कई वर्ष पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। पिछले एक माह पहले ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर गया था। उसकी कठुआ जम्मू में ड्यूटी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कठुआ जम्मू में एक पुलिस थाने में आतंकवादी हमला होने पर आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वह शहीद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार सतीश बड़ा ही मिलनसार था। शहीद के परिजनों को सतीश की शहादत पर गर्व है।

कठुआ पुलिस थाना में घुसे आंतकवादियों के साथ सैनिकों की पांच घंटे तक मुठभेड़ चली। इसमें दोनों आतंकवादी ढेर हो गए। इस कार्रवाई में दो जवान भी शहीद हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें