फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, 21 गिरफ्तार और बरामद हुए कई हथियार

Thu, 22 Sep 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
नाके पर पुलिस-गैंगस्टरों में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला में पुलिस और गैंगस्टरों में फायरिंग हुई। सर्च अभियान चलाकर 21 लोग गिरफ्तार किए गए, जिनसे काफी हथियार बरामद हुए। तलवंडी चौधरियां पुल पर नाकाबंदी के दौरान रुकने का इशारा करने पर कार सवार गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर कारों को छोड़कर पास की रिहायशी कालोनी में छिप गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आरोपियों से नौ हथियार, पांच गाड़ियां और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी प्यारा सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर को तरनतारन के एसपी-डी जगमोहन सिंह ने सूचना दी कि कुछ गैंगस्टर हथियारों के साथ पांच-छह कारों में सुल्तानपुर लोधी एरिया में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घुसे हैं। उन्होंने थाना तलवंडी चौधरियां, थाना कबीरपुर, थाना फत्तूढींगा और थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ के साथ 30 पुलिस कर्मियों के साथ तलवंडी चौधरियां पुल पर नाकाबंदी कर दी। 
 

सुल्तानपुर लोधी में तलवंडी पुल पर लगाया था नाका

नाके पर पुलिस-गैंगस्टरों में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब सवा एक बजे तलवंडी चौधरियां की तरफ से गाड़ियों का काफिला आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब इन कारों को रुकने का इशारा किया तो इनमें बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो कारों में से निकलकर सभी आरोपी काली बेईं के किनारे बसी गुरु नानक कालोनी के घरों में जा छिपे। दोनों तरफ से करीब पांच-पांच राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने पूरी कालोनी की घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। 

डीएसपी के अनुसार आरोपियों का पीछा तरनतारन, पट्टी और गोइंदवाल साहिब की पुलिस भी कर रही थी। यह सभी भी कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंच गए। इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन

पुलिस की फायरिंग पर कारें छोड़कर रिहायशी कालोनी में घुस गए थे गैंगस्टर

नाके पर पुलिस-गैंगस्टरों में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने सर्च अभियान में गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, सुखजिंदर सिंह, जसविंदरपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, सतनाम सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरलाल सिंह, तनवीर सिंह, यादविंदर सिंह, निशान सिंह, अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, परगट सिंह, अमनदीप सिंह, हरविंदर सिंह, यादविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह और सुरजीत सिंह सभी निवासी तरनतारन और अरविंदर निवासी जालंधर को गिरफ्तार किया है।

इनकी पांचों गाड़ियों को जब्त करके दो पिस्टल, तीन रिवाल्वर, तीन डबल बैरल 12 बोर और एक 315 बोर के पिस्टल के अलावा भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने कहा कि इनके सुल्तानपुर लोधी में आने के मकसद का खुलासा पूछताछ में होगा। पता चला है कि इन गैंगस्टरों के 15 साथियों को तरनतारन पुलिस ने भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें