फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में एसटीएफ और नशा तस्करों में मुठभेड़, एक जवान को लगी गोली, घायल

Tue, 10 Sep 2019 08:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की अमृतसर इकाई और नशा तस्करों के बीच सोमवार की रात मुठभेड़ हो गई। तस्करों की फायरिंग में गोली लगने से एसटीएफ का जवान गुरुसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


मुठभेड़ में एसटीएफ ने करणबीर सिंह नामक एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर एक किलो हेरोइन व एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद किया गया है। एक तस्कर शमशेर सिंह उर्फ शेरा फरार हो गया है। 

एसटीएस के जवानों व तस्करों के बीच यह मुठभेड़ सीमावर्ती गावं कोहाली के नजदीक हुई। दोनों नशे के तस्कर इसी गांव के रहने वाले है। भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटे होने के कारण ये गावं नशा तस्करी के लिए बदनाम रहा है। यहां के तस्करों के तार पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ जुड़े रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के आईजी आरके जयसवाल ने मीडिया से बताया की उनकी टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दो नशा तस्कर अमृतसर से सीमावर्ती कस्बा लोपोके की तरफ जा रहें है। इन दोनों के पास हेरोइन की बड़ी खेप होने की संभावना है। गावं कोहाली के नजदीक दोनों तस्करों को मोटर साइकिल को रोकने का इशारा एसटीएफ के जवानों ने किया। 

मोटर साइकिल के पीछे बैठे करणबीर सिंह ने एसटीएफ जवानों पर अपनी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान करणबीर सिंह की फायरिंग में सिपाही गुरुसेवक सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों ने करणदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी शेरा भागने में सफल हो गया। 

घायल जवान गुरुसेवक को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आईजी जयसवाल के अनुसार करणबीर सिंह ने अपनी कमर में एक किलो हेरोइन बांधी हुई थी। उसे जिस रिवाल्वर से उसने एसटीएफ टीम पर गोलियां चलाई है। वह रिवाल्वर उसके पिता है। एसटीएफ ने करणबीर सिंह व शेरा के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेरा की गिरफ्तार के लिए एसटीएफ ने सीमावर्ती गावों में कई जगह छापामारी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें