फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक बॉर्डर पर मुठभेड़, BSF ने जब्त की 50 करोड़ की हेरोइन

Tue, 20 Oct 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी तस्कर सरहद पर भारतीय तस्करों को हेरोइन व असलहा की डिलीवरी देने पहुंचे कि बीएसएफ और तस्करों में मुठभेड़ हो गई। पाकिस्तानी तस्कर घने अंधेरे और धान की फसल की आड़ में भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों को घटनास्थल पर सर्च अभियान के दौरान पचास करोड़ की हेरोइन, चार पिस्टल, सात पिस्टल के मैगजीन, 95 कारतूस, दो पाकिस्तानी मोबाइल फोन व दो पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी धर्मा में घटी। डीआईजी आरके थापा ने बताया कि बीओपी धर्मा के पास बीएसएफ की बटालियन 87 के जवान लगी कंटीली तार के पास गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

तस्कर धान की फसल की आड़ में भागने में सफल हो गए

जवानों ने पाकिस्तान की तरफ अंधेरे में तस्करों की गतिविधियां देखी और उन पर पैनी नजर रखना शुरू कर दिया। रविवार-सोमवार की रात के समय तस्कर फेंसिंग के पास पहुंचे और भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंकना शुरू हो गए।

बीएसएफ ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने भी तस्करों पर फायरिंग की। तस्कर धान की फसल की आड़ में भागने में सफल हो गए।

बीएसएफ को उक्त जगह का निरीक्षण करने पर वहां से दस पैकेट हेरोइन मिली, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पचास करोड़ रुपये है।

इसके अलावा चार पिस्टल, सात पिस्टल के मैगजीन, 95 कारतूस, दो पाकिस्तानी मोबाइल फोन व दो पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें