फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: एनआरआई के घर की पांच करोड़ में डील

Sun, 25 May 2014 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 में एक एनआरआई महिला के खाली पड़े घर को बेचने की कोशिश की गई। यह वही घर है, जिस पर पहले कब्जा भी हो चुका था।
विज्ञापन


इस फर्जीवाड़े से जुड़े रैकेट ने दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर पहले इस घर को अपने नाम दिखा दिया, फिर कुछ प्रॉपर्टी डीलरों को दिखाकर करीब पांच करोड़ रुपये में डील कर ली। डीलर को डील पर शक हुआ तो हुडा से रिकार्ड चेक कराया, जिसमें धांधली पाई गई।

एनआरआई के रिश्तेदार इस घर के जीपीए होल्डर हैं। डीलर ने जब उनसे बात की तो पता चला कि घर की मालकिन तो अमेरिका में हैं और घर बेचने जैसा कोई प्लान नहीं है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जीपीए होल्डर की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में तीन अज्ञात युवकों व एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, कब्जा व जालसाजी का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-6 में एक घर जूली नागपाल के नाम है, जो अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में रहती हैं। उन्होंने इस घर की जीपीए रिश्तेदार शैलेंद्र गौड़ के नाम करा रखी है। गौड़ ने शिकायत दी कि पिछले दिनों उन्हें पता चला कि तीन युवकों व एक महिला ने उनके घर को फर्जी दस्तावेजों के दम पर बेचने की कोशिश की। रैकेट के सदस्यों ने घर में घुसकर उसे अपना बताया और कुछ प्रॉपर्टी डीलरों को बेचने की कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें