फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिशियन की हत्या के 24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर 

Fri, 13 Jan 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित ओएसिस डिस्टिलरी के कमरे में कंपनी के इलेक्ट्रिशियन अमरजीत सिंह के हत्यारोपी 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 
विज्ञापन


फरार आरोपी मनीकांत और विशाल की तलाश में पुलिस टीमें यूपी पहुंच गई हैं। पुलिस टीमें दोनों की तलाश में लगातार सूचनाएं जुटाकर अलग-अलग जगह दबिश दे रही हैं। 

शुरुआती जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने परिजनों से फोन पर संपर्क किया था। इस आधार पर पुलिस दोनों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में कर रही दबिश

पु‌लिस - फोटो : file photo
मामले के अनुसार बुधवार रात करीब 1.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की ओएसिस डिस्टिलरी के एक कमरे में कंपनी के कर्मचारी अमरजीत सिंह (45) का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ है। 

डिस्टिलरी में शराब की बोतलों की पैकेजिंग और लेबल लगाने का काम होता है। अमरजीत की हत्या का रात को तब पता चला जब फैक्टरी के एजीएम अल्केश यादव ने अमरजीत को फोन किया।

कई बार फोन करने के बाद भी जब उसने फोन नहीं उठाया तो वे अंबाला से फैक्टरी पहुंचे। अल्केश ने चौकीदार से पूछा तो उसने कहा कि अमरजीत को छुट्टी कर जा चुका है। 

लेकिन, सेक्टर-29 में जहां अमरजीत रहता था वहां भी देखा तो वह वहां भी नहीं मिला। इसके बाद अल्केश चौकीदार को लेकर ऑफिस पहुंचे और कमरे का ताला खुलवाया। वहां अमरजीत लहूलुहान हालत में वह पड़ा था। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें