माैके पर जांच करती सीएसएफएल की टीम
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में मंगलवार तड़के घर में अकेली एक बुजुर्ग महिला को कुछ अज्ञात बदमाशों ने बंधक बना लिया। आरोपियों ने महिलाओं के गले पर गंडासी रखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में से करीब 40 लाख रुपये की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए है।
पुलिस सहित अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस व अन्य जांच टीमों को घटनास्थल से एक गंडासी, लोहे की राॅड व अन्य हथियार भी मिले है जिन्हें सीएफएसएल टीम ने कब्जे में ले लिया है।