फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 साल के बुजुर्ग ने 19 साल की लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार

Thu, 17 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पुलिस ने 19 वर्षीय युवती से रेप करने के आरोप में 72 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश लाल ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बयान किया है कि वह घरों में साफ-सफाई करने का काम करती है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सुच्चा सिंह निवासी मोहल्ला रामदासिया, वार्ड नंबर 18, डेराबस्सी के संपर्क में आई। उसने बताया था कि मोहन नगर में गली नंबर 5 में एक वकील की कोठी में काम वाली की जरूरत है। इस कोठी की देखभाल सुच्चा सिंह करता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह सुच्चा के पास गई तो वह उसे मोहन नगर वाली कोठी में ले गया। वहां उसका मालिक नहीं था। कोठी में उसके मालिक के आने का इंतजार करने लगी, लेकिन इस बीच सुच्चा सिंह ने उसे दबोच लिया।

उसके हाथ बांध दिए और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आईओ ने बताया कि युवती एक नजदीकी गांव की रहने वाली है। उसने परिजनों को साथ लेकर पुलिस में शिकायत दी। इस पर उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का मेडिकल वीरवार को कराया जाएगा। बहरहाल, पुलिस ने सुच्चा सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसे बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें