फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती बोली, मां ने कत्ल कर दी छोटी बहन, पढ़ें क्या है मामला?

Mon, 01 Aug 2016 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मानसा
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
मानसा जिले के गांव मूसा में एक युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने मां और उसके अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भम्मे खुर्द निवासी लवप्रीत कौर ने बताया कि करीब 11 साल पहले उसकी मां सुखपाल कौर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसके ननिहाल वालों ने उसके पिता अजायब सिंह की शादी मनजीत कौर के साथ करवा दी थी। उसने बताया कि कुछ समय तक तो सब ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे सौतेली मां मनजीत कौर के व्यवहार में उनके प्रति फर्क आने लग गया। वह उनसे सारा घर का काम कराने के अलावा उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगी। करीब छह साल पहले उसको एक बेटा हुआ।

उसने बताया छोटे सौतेले भाई को संभालने के साथ वह घर का सारा काम करती थी। उसकी शादी के बाद यह जिम्मेदारी उसकी छोटी बहन मनप्रीत कौर पर आ गई थी। लवप्रीत ने बताया कि मनजीत कौर की ओर से उसके साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार और मारपीट के बारे में वह अक्सर उसको फोन पर बताती थी। उसने बताया कि 26 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे उसे अपने मायके से दादी के मरने की सूचना आई। इस पर जब उसने घर जाकर देखा तो बहन मनप्रीत कौर की मौत हुई थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि मनप्रीत के गले पर संदिग्ध निशान भी थे। बहन के शव को देखते ही वह बेहोश हो गई। दूसरे दिन होश आने पर उसकी बहन की सहेली रमनदीप कौर ने भी मनप्रीत कौर को सौतेली मां की ओर से तंग करने के बारे में बताया। उसने मनजीत कौर पर मनप्रीत कौर की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके दोनों मोबाइल सिम की जांच की मांग की है, ताकि इसका खुलासा हो सके। पुलिस ने लवप्रीत कौर के बयान पर उसकी सौतेली मां मनजीत कौर उर्फ मक्खन व उसके अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें