फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: नशेड़ी पिता बेचने जा रहा था 10 साल की बेटी, छोटे भाई ने रोका तो तोड़ दी बाजू

Sun, 27 Nov 2022 02:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका भाई नशे का आदी है। नशे की लत से परेशान होकर पत्नी भी कई माह पहले उसे छोड़कर चली गई। मनोज की एक 10 साल की बेटी है। उसकी देखरेख दादी और मेरी पत्नी कर रही है। आरोपी नशे के खातिर बेटी को बेचना चाहता है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खातिर एक नशेड़ी पिता अपनी 10 साल की बेटी को बेचने को तैयार हो गया। जब उसके छोटे भाई ने ऐसा करने से रोका तो उसने बेसबॉल के बैट (लाठी) से वारकर भाई की बाजू तोड़ दी। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है।

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका भाई नशे का आदी है। नशे की लत से परेशान होकर पत्नी भी कई माह पहले उसे छोड़कर चली गई। मनोज की एक 10 साल की बेटी है। उसकी देखरेख दादी और मेरी पत्नी कर रही है। आरोपी नशे के खातिर बेटी को बेचना चाहता है। 

वह उसे ऐसा करने से रोकता है। वह बेटी को अपने पास रखना चाहते हैं और बच्ची भी उनके पास रहना चाहती है। इसी बात पर लड़ाई झगड़ा करता है। वह बच्ची को पिता के हवाले नहीं करना चाहता है। इसी बात से नाराज आरोपी बड़े भाई ने घर में घुसकर बेसबॉल के बैट से हमला कर बाजू तोड़ दी। थाना सिटी पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें