फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बवाल: पठानकोट में पत्थर, लाठियां और तलवारें चलीं, वधू पक्ष के आठ लोग घायल, 18 के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 15 May 2022 06:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

रिश्तेदारों ने सभी घायलों को उपचार के लिए मलिकपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। एसएसपी अरुण सैनी ने बताया कि थाना सदर में मामला दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
परिवार से मामले की जानकारी लेते एसएसपी अरुण सैनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के गांव पठानचक्क में शादी समारोह के दौरान पत्थर, तलवारें और लाठियां चल गईं। इसमें वधू पक्ष के आठ लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पठानकोट के एसएसपी अरुण सैनी खुद पहुंचे। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और कुछ को राउंडअप भी किया गया है। 

विज्ञापन


नामजद आरोपियों में पुराना शाला गुरदासपुर निवासी फानू, गांव कलीजपुर पुराना शाला निवासी लियाकत अली, साप बली, जम्मू और कश्मीर निवासी फलिया, मुकेरियां निवासी मसूम, शेर अली, कंगिया बलद और काका शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने 10 अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पठानचक्क निवासी यूनुस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सुषमा की शादी हिमाचल के गांव गुगयाल निवासी लियाकत अली के साथ निश्चित हुई थी। 

14 मई की शाम को बरात उनके घर पहुंची। घर में आसपास गांव के लोग और रिश्तेदार भी पहुंचे थे। इसी दौरान गांव कलीजपुर, पुरानाशाला निवासी फानू ने पठानचक्क निवासी जवालदीन पर पत्थर फेंके। एक पत्थर जवालदीन की टांग और दूसरा सिर पर लगा। वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद पत्थर फेंकने वाले के साथियों ने पत्थर, लाठियों और तलवारों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इस हमले में उसके चाचा जमालदीन और उसकी माता प्यारो बुरी तरह घायल हो गई। हमले में अन्य रिश्तेदारों को भी काफी चोट आई है। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हुए। उन्हें देखकर आरोपी मौके पर अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। रिश्तेदारों ने सभी घायलों को उपचार के लिए मलिकपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। एसएसपी अरुण सैनी ने बताया कि थाना सदर में मामला दर्जकर लिया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें