फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: घर के बाहर गाली देने से रोका तो नौजवान की काटी नाक, परिवार पर भी किया हमला

Tue, 04 Apr 2023 09:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना बख्शीवाला थाने के अंतर्गत बाबू सिंह कालोनी का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में घर के बाहर फोन पर गाली देने से रोकने पर आठ लोगों ने मिलकर तेजधार हथियारों से एक नौजवान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की नाक काट दी। वहीं नौजवान को बचाने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों को हमला कर दिया। इस दौरान तीन और लोग भी घायल हुए हैं। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना बख्शीवाला थाने के अंतर्गत बाबू सिंह कालोनी का है। 

विज्ञापन


बाबू सिंह कालोनी निवासी विक्रम ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी विशाल, आशा देवी निवासी मालवा एवन्यू खालसा कालोनी पटियाला, विजय पाल निवासी बाबू सिंह कालोनी, महावीर कौशल, राधा निवासी आदर्श कालोनी व पांच अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर फोन पर किसी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो वह भड़क गए और उनके घर में दाखिल होकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी नाक काट दी जबकि उसके भाई विशाल, चाचा विनोद कुमार व चचेरे भाई गौरव को भी चोटे आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें