फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब दो दोस्तों को जन्मदिन पर सेल्फी लेना पड़ गया महंगा

Wed, 02 Sep 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन का जश्न मना रहे दो दोस्तों को सेल्फी क्लिक करना भारी पड़ गया। अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नदी में बह गए। पुलिस ने देर शाम तक एक युवक की लाश नहर से बरामद कर ली थी। मामला पंजाब के पटियाला का है।
विज्ञापन


भाखड़ा नदी के किनारे जन्मदिन का जश्न मना रहे दो दोस्त सेल्फी क्लिक करते समय नदी में गिर गए। मृतकों के नाम नितेश शर्मा (23) और अर्शदीप (23) बताया जा रहा है। नितेश शर्मा आईटी पार्क चंडीगढ़ में काल सेंटर में जाब करता था। अर्शदीप त्रिपड़ी में एक इलेक्ट्रानिक्स शाप में काम करता था।

तीसरा दोस्त जसप्रीत था, जो खालसा कालेज में बीएसई (कंप्यूटर) का स्टूडेंट है। उसने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


उसने बताया कि हमलोग जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे, इसके बाद अर्शदीप अपने नए एपल फोन से फोटो खींचने लगा। नितेश के साथ वो भाखड़ा किनारे अपनी तस्वीरें खींच रहा था और मैं दूसरी तरफ खड़ा था। दोनों फोटो खींचते समय अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गए।
विज्ञापन

दोनों दोस्तों के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

तीनों ने पटियाला के पास गांव रौणी में एक शराब के अहाते पर ड्रिंक की। इसके बाद यह तीनों भाखड़ा नहर पर पहुंचे। पूछताछ में जसप्रीत ने पुलिस को बताया अर्शदीप ने नया एपल का मोबाइल लिया था।

नितेश शर्मा व अर्शदीप इकट्ठे भाखड़ा किनारे नए फोन से अपनी तस्वीरें खींच रहे थे और वह दूसरी तरफ खड़ा था। दोनों फोटो खींचते समय अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गए। डर के मारे उसने दोनों के भाखड़ा में गिरने की बात को छिपा कर रखा। दो दिन तक लड़के घर नहीं पहुंचे तो अभिभावक पुलिस के पास पहुंचे और जसप्रीत पर शक होने की बात कही।

पुलिस पूछताछ में फिलहाल जसप्रीत ने दोनों दोस्तों के खुद पैर फिसल कर भाखड़ा में गिरने की बात कही है। डीएसपी धालीवाल ने बताया कि अर्शदीप की लाश भाखड़ा से बरामद हो गई है।

नितेश शर्मा की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस मामले में कोई पर्चा दर्ज नहीं हुआ है। जांच जारी है और इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें