फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांग साइड में 140 की स्पीड से चला रहा था कार, पेड़ में जा घुसी

Sat, 06 May 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात किचलू नगर इलाके में पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रांग साइड से हाई स्पीड कार चलाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे किचलू नगर इलाके में हुई घटना में कार चालक युवक की मौत हो गई। घटना गाड़ी के पेड़ से टकराने के कारण हुई। इस बीच कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार करीब 140 के स्पीड में थी। मृतक की पहचान टैगोर नगर निवासी करण अरोड़ा (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


लोगों ने कार को रॉड से काटकर युवक को किसी तरह बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे वारिसों के हवाले कर दिया।

वकालत का छात्र था करण
परिजनों ने बताया कि करण अरोड़ा पुणे से वकालत की पढ़ाई कर रहा था। उसे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना था। इसी सिलसिले में वह कुछ दिन पहले ही लुधियाना अपने कागजात पूरे करने के लिए आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने में जुटे रहे लोग

शुक्रवार देर रात किचलू नगर इलाके में पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को लेकर हंबड़ा रोड पर रहने वाले अपने एक दोस्त के घर चला गया। वहां से देर रात करीब एक बजे वह घर के लिए वापस चला। डेढ़ बजे के करीब किचलू नगर इलाके में उसने रांग साइड में ही कार चला दी। इसी बीच उसकी गाड़ी पेड़ से जा टकराई। करण खुद वकालत कर रहा था, जबकि उसके पिता सुमन अरोड़ा की फ्लोर मिल है। वह अपनी दोनों बहनों का इकलौता भाई था। 

वीडियो बनाने में जुटे रहे लोग
शुक्रवार रात हुई कार दुर्घटना के बाद मौके पर जांच में जुटी पुलिस काफी समय तक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को उठवा नहीं सकी। सुबह होते ही वहां गाड़ी देखने वालों की भीड़ जुटने लगी। कुछ लोग तो गाड़ी के आसपास वीडियो बनाने में जुटे रहे। वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें रोका भी, लेकिन लोग किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें