फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छीनना पड़ा भारी, पर्स के साथ 6 लैपटॉप, 38 मोबाइल बरामद

Wed, 14 May 2014 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले पंजाब मेल से फरीदाबाद आ रही व्यापारी की पत्नी का पर्स झपटने वाले चार बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छीना गया पर्स, घड़ी, आधा दर्जन लैपटॉप व 38 मोबाइल बरामद किए। पकड़े गए बदमाश पिछले छह महीने से ट्रेनों में वारदात को अंजाम दे रहे थे। सुबह और देर रात चलने वाली गाड़ियां इनके निशाने पर हुआ करती थीं।

जीआरपी थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि छह मई को व्यापारी अनिल कुमार अपनी पत्नी के साथ पंजाब मेल से आगरा से फरीदाबाद आ रहे थे।

ट्रेन बल्लभगढ़ स्टेशन से जैसे ही रवाना हुई। ट्रेन के गेट पर खड़े चार बदमाशों ने पर्स झपट लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने ओल्ड स्टेशन पहुंचकर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सोहनपाल ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात उड़ीसा निवासी रामदास, सरोज, बल्लभगढ़ निवासी उमेश व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर अलग-अलग मामलों में चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें