फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग पति का हाथ और पत्नी का दांत तोड़ा

Thu, 10 Dec 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मोबाइल दुकान चला रहे दंपति की नशे में धुत्त युवक ने पीट डाला। पिटाई से पति का हाथ टूट गया तो पत्नी का दांत टूट गया। ये सारा मंजर दुकान में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 19 निवासी जोगिंदर पाल सोनी (58)और उनकी पत्नी संतोष कुमारी (56) सेक्टर 18 में मोबाइल की दुकान चलाते है। जोगिंदर पाल सोनी ने बताया कि रात को करीब 10 बजे उनका पड़ोसी युवक पेशे से ड्राइवर राजीव नशे की हालत में उनकी दुकान में घुसा और उनकी पत्नी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब उसको रोका गया तो उसने पत्नी पर हमला कर दिया।

जोगिंद्र पाल पत्नी की मदद केलिए सामने आए तो उनकी भी पिटाई कर डाली। आरोप है कि दंपति पिटते रहे और आसपास के दुकानदार तमाशा देखते रहे। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि कोई इसको रोके। युवक के हमले से जोगिंद्रपाल का हाथ टूट गया और संतोष कुमारी का एक दांत टूट गया। दोनों की पिटाई कर युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि उनका युवक केसाथ पहले कभी कोई झगड़ा या बहस तक नही हुई है। घायल दंपति ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौकेपर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जीएमएसएच-16 लेकर गए । जहां से पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में तो ले लिया था। उनका आरोप है कि पुलिस उन पर समझौता करने का दबाव बनाती रही। मगर उनके अड़ जाने पर युवक पर केस दर्ज करने के बाद उसको गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें