फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने पुलिस वाले को पीटा, वर्दी फाड़ी

Sun, 27 Sep 2015 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामा कर रहे शराबी को पकड़ना पुलिस वाले को महंगा पड़ गया। उसने उस पीट दिया, यहां तक कि उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। मामला चंडीगढ़ का है। मौलीजांगरा में एक शराबी ने पीसीआर वालंटियर की पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन


पीड़ित वालंटियर की शिकायत पर आरोपी को धारा 353 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित वालंटियर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकासनगर निवासी सरबजीत को गिरफ्तार कर लिया।

मनीमाजरा हॉस्पिटल में मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपी इतने में नशे में था कि उसे काबू करने में पुलिसकर्मियों को काफी मसक्कत करनी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक विकास नगर मौली जागरां के मेन सड़क पर सरबजीत शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। वह राहगीरों को परेशान भी कर रहा था। लोगों के काफी समझाने के बावजूद वह सड़क पर हंगामा करता रहा।
विज्ञापन


उसकी हरकतों को देखकर एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर एक पीसीआर में पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने सरबजीत को समझाने की कोशिश की।

वालंटियर अशोक कुमार ने सरबजीत को पकड़कर ले जाने की कोशिश कीतो उसने वालंटियर की पिटाई कर दी और वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पीसीआर में आए दोनों पुलिसकर्मियों ने उसको काबू किया।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से सूचना पाकर चौकी से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने वालंटियर व आरोपी दोनों का मेडिकल करवाया। इसके बाद पीड़ित के बयान दर्ज करवाए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें