फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकती थी पत्नी, पति ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैल गई सनसनी

Thu, 19 Jul 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालांवाली (सिरसा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 गांव चकेरियां में मंगलवार रात एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से गर्दन काट दी। हत्या करने के बाद आरोपी अपने खेत में जाकर सो गया। खेत जाते समय उसे रास्ते में एक ग्रामीण मिला जिसे उसने सारी घटना बताई और कहा कि पुलिस को कहना उसे सुबह खेत से उठाकर ले जाए। उक्त व्यक्ति ने नशे की हालत में कही गई बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बुधवार तड़के घटना की सूचना मिलने पर कालांवाली डीएसपी नर सिंह व एसएचओ धर्मपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन


 गांव चकेरियां निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव सिंह शराब पीता था। उसकी पत्नी 62 वर्षीय अमरजीत कौर उसे ज्यादा शराब पीने से रोकती थी। इसी बात को लेकर कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। अमरजीत कौर अपने पुत्र हरवंत सिंह के पास रहने चली गई। चार दिन बाद मंगलवार सुबह अमरजीत कौर वापस घर आई। रात को सुखदेव शराब पीकर घर आया।

अमरजीत कौर व सुखदेव सिंह अलग-अलग कमरे में सो गए। देर रात करीब दो बजे सुखदेव सिंह उठा और गंडासे (तेजधार हथियार) से चारपाई पर सोई अमरजीत कौर की गर्दन पर वार किया। गर्दन कटने से अमरजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


खेत में सोने जा रहा हूं, पुलिस को बता देना 
पत्नी की हत्या करने के बाद सुखदेव सिंह अपने खेत में जाने लगा। पुलिस को एक ग्रामीण ने बताया कि उसे देर रात ढाई बजे सुखदेव सिंह मिला था। उसने खूब शराब पी रखी थी। सुखदेव ने उसे कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। वह खेत में सोने जा रहा है, सुबह पुलिस को बता देना उसे खेत से पकड़कर ले जाएगी। ग्रामीण ने सुखदेव की हालत देखकर उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया। 

चार बच्चों का बाप है सुखदेव सिंह 
हत्यारोपी सुखदेव सिंह चार बच्चों का बाप है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। गांव चकेरियां के लोग सुखेदव सिंह के परिवार को बंगी वाले कह कर पुकारते थे।    

हत्यारोपी पुलिस हिरासत में 
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी सुखदेव की तलाश की तो वह अपने खेत में मिला। पुलिस सूत्रों की माने तो सुखदेव सिंह को हिरासत में लेने के बाद हत्या में प्रयुक्त गंडासा बरामद किया गया। गंडासे पर खून लगा हुआ था।  

मैंने जो किया, ठीक किया 
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस हिरासत में हत्यारोपी सुखदेव सिंह ने कहा कि उसने जो किया, ठीक किया। अब जो होगा उसे भुगत लूंगा। सुखदेव ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी अमरजीत कौर उससे बातचीत नहीं करती थी। इस बात को लेकर उसे गुस्सा था और उसने अमरजीत कौर की हत्या कर दी। सूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद सुखदेव सिंह खुद पुलिस थाने आने वाला था, लेकिन ज्यादा नशे की हालत में होने के कारण वह इतनी दूर पैदल चलकर नहीं जा सकता था। इसलिए वह अपने खेत में जाकर सो गया। 

अमरजीत कौर के पुत्र हरवंत सिंह के बयान पर हत्यारोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते दोनों अलग-अगल कमरे में रहते थे। अमरजीत कौर मंगलवार सुबह ही अपने पुत्र के घर से अपने घर चकेरियां आई थी। सुखदेव सिंह अधिक शराब पीता था, जो मनमुटाव की मुख्य वजह थी।  - धर्मपाल, प्रभारी, कालांवाली थाना। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें