चंडीगढ़ में दारू पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती कर दी है। उनके धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं। मंगलवार को जिला अदालत में यातायात नियमों की अवहेलना के 400 के करीब चालान भुगतने के मामले सामने आए। ये मामले पिछले बुधवार से सोमवार तक के थे। इनमें सबसे अधिक 60 चालान पिछले 3 दिन में हुए ड्रंकन ड्राइव के थे।
इनमें सिविल जज नवजीत कलेर की अदालत में 60 शराबियों को जुर्माना लगाकर चेतावनी देकर छोड़ा। इन 60 चालानों में लोगों को 1 से 2 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया गया। गौरतलब है कि होली के दिन चंडीगढ़ में करीब 3000 लोगों के चालान हुए थे। इनमें से कई लोगों को 6 माह कैद हुई थी।