मुल्लांपुर थानाक्षेत्र के गांव गूढ़ा में एक नशे की हालत में धुत व्यक्ति् ने घर में दाखिल होकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़ की मौके पर लोगों ने काबू कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि गांव गूढ़ा निवासी हरमेश चंद 2 मार्च की रात 8 बजे शराग के नशे में धुत उनके घर के पास शोर मचा रहा था और गाली गलोच कर रहा था आरोपी कह रहा था कि वह इनकी बहू का भगा कर ले जाएगा।
कुछ देर बाद आरोपी जबरन उनके घर में दाखिल हुआ व उससे हाथापाई करने लगा उससे मारपीट की व उसके कपड़े फाड़ दिए शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे सभी ने आरोपी को काबू कर कमरे में बंद कर लिया व पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ घर में दाखिल होकर महिला से छेड़छाड़ संबंधी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।