फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दिन में बार्डर से 14 किलो हेरोइन पकड़ी, छुपाने का तरीका भी हैरान करने वाला

Wed, 20 Sep 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा/लुधियाना
विज्ञापन
भारत -पाक सीमा से बरामद एक किलो हेरोइन और आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तानी तस्कर किस कदर बार्डर पर नशे की तस्करी करते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि BSF ने 2 दिनों में 14 किलो हेरोइन पकड़ी है। फिरोजपुर और लुधियाना एसटीएफ ने बीएसएफ के सहयोग से विशेष सांझा सर्च ऑपरेशन के दौरान भारत -पाक सीमा से एक किलो हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन


स्थानीय विशेष टास्क फोर्स (एटीएफ) प्रमुख डीएसपी कुलदीप सिंह सोही ने बताया कि एसटीएफ लुधियाना ने 15 सितंबर को गुरलाल सिंह उर्फ लाली निवासी होशियार नगर (घरिंडा) अमृतसर, गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी गांव राय साबों की पत्ती, झबाल (तरनतारना) और प्रभ सिंह गांव गंडीविंड (अमृतसर) को 2.5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ बाद आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ लाली की निशानदेही पर भारत-पाक सीमा पर कंटीले तारों के पास से फिरोजपुर सेक्टर की घाटी दोनों तेली मल्ल क्षेत्र से एक किलो (दो पैकेट) हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ लाली का पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। वह मोबाइल फोन के जरिये हेरोइन मंगवाकर भारतीय क्षेत्र में नशे की सप्लाई करता था। साझा सर्च ऑपरेशन में 29 बटालियन सीमा सुरक्षा बल कमांडेंट परमजीत और एनएस दुबे डिप्टी कमांडेंट जी-ब्रांच, बीएसएफ, फिरोजपुर के अलावा उनके नेतृत्व में एसटीएफ लुधियाना के एसआई जसपाल सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह हवलदार परमजीत सिंह और मुहम्मद सदीक के अलावा फिरोजपुर एसटीएफ आरोपी बलप्रीत सिंह और गुरनाम सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

13 किलो हेरोइन और 4 पाकिस्तानी सिम बरामद

जलालाबाद (फिरोजपुर) में बीएसएफ के अधिकारी सरहद से पकड़ी हेरोइन संबंधी जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी सरहद पर लगी फेंसिंग के पार भारतीय भूमि में पाक तस्कर द्वारा दबाई गई तेरह किलो हेरोइन और चार पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बीएसएफ ने बरामद किए हैं। पाक तस्कर हमेशा ही रात के समय में भारतीय जमीन पर हेरोइन दबाकर चले जाते हैं, उसके बाद भारतीय तस्कर खेती करने के बहाने तार पार जाकर उसे फेंसिंग के इस पार लाकर आगे मुख्य तस्करों तक पहुंचा देते हैं। यह घटना सोमवार को बीएसएफ की पोस्ट दोना राजा दीना नाथ और जोधा भैणी के पास घटी।

बीएसएफ के डीआईजी मधु सूदन शर्मा और बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता कम डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीओपी दोना राजा दीना नाथ के पास फेंसिंग पार खेत में पाक तस्करों ने हेरोइन छिपाई हुई है। बीएसएफ जवानों ने उस जगह पर सर्च अभियान शुरू किया। धान के खेत में दबी बारह किलो हेरोइन और चार पाक मोबाइल सिम कार्ड बरामद हुए। बीएसएफ खेत के मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

बीओपी जोधा भैणी के पास फेंसिंग पार खेत से बीएसएफ जवानों को आधा-आधा किलो के दो हेरोइन के पैकेट मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि बीएसएफ के जवानों द्वारा सीमापट्टी पर पूरी तरह मुस्तैदी की हुई है और किसी भी हलचल होने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर बीएसएफ के कमांडेंट रणबीर सिंह उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें