फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन में

Tue, 06 Jan 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा गोराया के सरहाली मंडी के सरकारी स्कूल में हो रही नशे की खेप की डील में छापामारी करने पहुंची पुलिस टीम की तस्करों ने कारबाइन छीन ली।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जो कुछ समय में ही वायरल हो गई। इसके बाद आला अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी निर्मल सिंह निम्मा निवासी गढ़शंकर को 330 ग्राम नशीले पाउडर समेत काबू कर लिया। उसका भांजा अमनदीप अमना अपने साथी साबी समेत भाग निकला।

एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह का दावा है कि पुलिस मुलाजिमों ने अमना से अपनी कारबाइन वापस छीन ली थी। आरोपियों के खिलाफ कारबाइन छीनने, नशा तस्करी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने वीडियो अपलोड कर दी

एसपी ने बताया कि छुट्टी के बाद सरकारी स्कूल गांव सरहाली मंडी में कुछ लोग नशे की डील कर रहे थे। इसकी सूचना कांस्टेबल शमशेर सिंह व होमगार्ड के जवान शिंगारा सिंह को मिली तो वह स्कूल के बाहर पहुंच गए। शमशेर सिंह ने अपनी कारबाइन शिंगारा राम को पकड़ाई और खुद स्कूल के भीतर दीवार फांदकर पहुंच गया।

अंदर निर्मल सिंह निम्मा, अमनदीप अमना व साबी नाम लड़का था, जो पुलिस को देखकर इधर-उधर हो गए। अमना दीवार पर चढ़ गया और होमगार्ड के जवान ने उसे रोक लिया। इस दौरान अमनदीप अमना व होमगार्ड के जवान शिंगारा राम के बीच गाली गलौच हुआ और अमना ने कारबाइन छीन ली।

शमशेर सिंह ने पीछा किया और अमनदीप सिंह अमना से अपनी कारबाइन वापस ले ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने मोबाइल पर कैद कर लिया और इसकी वीडियो अपलोड कर दी। वीडियो साबी ने ही बनाई थी, उसकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें