फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर नशे की तस्करी, 15 करोड़ की ड्रग्स और नगदी बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
तस्करों से पकड़ी हेरोइन व नगदी दिखाते अधिकारी
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर पर नशे की तस्करी का मामला सामने आया है। बीएसएफ ने तीन युवकों को करोड़ों की ड्रग्स और लाखों की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब के फिरोजपुर में काउंटर इंटेलीजेंस ने मल्लांवाला रोड स्थित सुकड़ नहर के पास से तीन किलो हेरोइन और आठ लाख रुपये की नगदी समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एक तस्कर की जमीन सरहद पर लगी फेंसिंग के पार है। इसे एक किलो हेरोइन भारतीय तस्करों तक पहुंचाने के दो लाख रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन


तीनों तस्करों के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मल्लांवाला रोड स्थित सुकड़ नहर के पास तस्करों के बीच हेरोइन की डिलीवरी होनी है। काउंटर इंटेलीजेंस ने दो बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन किलो हेरोइन और आठ लाख रुपये की नगदी बरामद हुई।

पकड़े गए तस्करों की पहचान जगदीश सिंह उर्फ दीशा वासी फाजिल्का, स्वर्ण सिंह वासी तरनतारन और गुरदेव सिंह वासी अमृतसर के रूप में हुई है। एआईजी ने बताया कि एक सप्ताह पहले जगदीश दो किलो हेरोइन की सप्लाई दे चुका है। जगदीश की जमीन सरहद पर लगी फेंसिंग के पार है। उसके पास सतलुज दरिया के पानी की निकासी फेंसिंग के नीचे से है, वहां पर पाइपें लगी हुई हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी तस्कर रात के समय पाइपों के अंदर हेरोइन के पैकेट रख जाते हैं और जगदीश बहाने से खेतों में जाता है और हेरोइन की खेप भारत में लेकर आता है। जगदीश को एक किलो हेरोइन की डिलीवरी करने के दो लाख रुपये मिलते हैं। स्वर्ण सिंह दो किलो हेरोइन के मामले में जमानत पर है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें