फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी को दूध सप्लाई की आड़ में चला रहे थे ड्रग रैकेट

Tue, 24 Jun 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकोदर पुलिस ने सेना को दूध की सप्लाई करने वाले ट्रक में ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सेना की आड़ में दूध के टैंकरों में ही नशे का व्यापार करते थे। नकोदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


देहाती पुलिस के एसएसपी नरिंदर भार्गव ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुरिंदर पाल निवासी जमशेर थाना सदर जालंधर और मदन लाल निवासी माहूंवाल थाना सिटी नकोदर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ड्राइवर और क्लीनर (हेल्पर) हैं। वे ट्रक नंबर पीबी-08-सीबी 7537 में सेना को दूध की सप्लाई करते हैं।

दोनों कर्नाटक से आर्मी के लिए पैकेट दूध की सप्लाई जम्मू जा रहे थे। रास्ते में मध्य प्रदेश के शहर निमच से दोनों ने डोडे (चूरा पोस्त) और अफीम खरीदी। नशीले पदार्थों को उन्होंने दूध की सप्लाई करने वाले ट्रक में छिपा लिया।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पहले कहीं भी जब इनकी चेकिंग होती थी तो वह सेना की तरफ से जारी पेपर दिखा निकल आते थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें