मुरादनगर में चोरों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। पुलिस की सुस्ती के कारण बीते पांच दिनों में चोरों ने आठ चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। मगर पुलिस ने चोरों को तलाश करना तो दूर पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की है।
इसी कड़ी में सोमवार को चोरों ने वार्ड आया और रविवार रात पत्रकार के ऑफिस समेत तीन स्थानों पर लाखों की चोरी कर ली।
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चोरों ने वार्ड आया के बंद मकान का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख के सोने चांदी के आभूषण और पांच हजार की नगदी चोरी कर ली।
वारदात के वक्त पीड़िता ब्रज विहार कालोनी में किसी से मिलने गई थी। वारदात सुबह 10 और 11 बजे के बीच हुई। वहीं, चोरों ने कुशलपाल और बराबर में स्थित एक खाली मकान का ताला भी तोड़ा है।
दूसरी हाईवे पर आयुध निर्माणी गेट के सामने स्थित चौधरी रण सिंह मार्केट में रविवार रात चोरों ने धेदा गांव निवासी पत्रकार जितेंद्र कुंडू के ऑफिस में कपीछे की दीवार में कुंबल लगा दी।
चोर वहां से टीवी, इंवर्टर, बैट्री, दो पंखे, कंप्यूटर आदि सामान चोरी करके ले गए। वही, मार्केट में स्थित कबाड़ी की रिक्शा और पांच बोरे प्लास्टिक का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित गुड्डू डिफेंस कालोनी का रहने वाला है। पीड़िताें ने पुलिस को तहरीर दी है।
चोरी की वारदात
18 जून : कच्ची सराय कालोनी पत्रकार नरेश कुमार के लाखों की चोरी।
18 जून : नूरगंज कालोनी निवासी ठेकेदार जावेद के मकान में लाखों की चोरी।
19 जून : ब्रज विहार कालोनी में दिनदहाडे़ एक्स आर्मी मैन के लाखों की चोरी।
19 जून : ब्रज विहार कालोनी में दिनदहाडे़ निरंकार फूड फैैक्ट्री के लाखों की चोरी।
20 जून : मेन रोड पर पावरलूम फैक्ट्री के ऑफिस से चोरी।
22 जून : चौधरी रण सिंह मार्केट में पत्रकार के आफिस में चोरी।
22 जून : कबाड़ी का पचास हजार का सामान चोरी।
23 जून : सामुदायिक केंद्र परिसर में वार्ड आया के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी।