फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग रैकेट: नाइजीरियन के पास रिलायंस के 92 फर्जी सिम

Sat, 31 Jan 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी के मामले में गिरफ्तार नाइजीरियन ईजु मैक्सवेल के कब्जे से पुलिस ने 92 सिम तथा एक लैपटॉप बरामद किया है। सीआईए की छापेमारी में गैंग के करीब एक दर्जन सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा किया है कि तस्करी में आरोपियों ने रिलायंस के फर्जी सिम इशू करवा रखे थे। इसी के जरिये ग्राहकों से संपर्क किया जा रहा था। लैपटॉप में भी पुलिस को हजारों फीड किए गए नंबर मिले हैं। जिससे इस गैंग के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

छानबीन में यह भी पता चला है कि ईजु मैक्सवेल के पास न तो पासपोर्ट है और न ही भारत का वीजा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन नियमों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ईजु मैक्सवेल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीन फरवरी तक उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


मामले में गिरफ्तार आरोपी शीशे मलिक और प्रवीन कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया है। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईए स्टाफ की टीम लगातार जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें