नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 43 से दो अफीम तस्कर गिरफ्तार किए है। दोनों आरोपियों ने अफीस छह जोड़ी चप्पलों के सोल में 2.700 किलो अफीम छिपा रखी थी। एनसीबी
पिछले तीन दिनों में पांच लोगों को हेरोइन व अफीम केसाथ दबोच चुकी है।
एनसीबी चंडीगढ़ के सुपिरिंटेंडेंट कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहाली फेज 11 केरहनेवाले अवतार सिंह और यूपी के शाहजहांपुर निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। एनसीबी ने बताया कि दोनों आरोपियों वीरवार सुबह करीब 5 बजे आईएसबीटी सेक्टर 43 से गिरफ्तार किया गया। आरोपी स्विफ्ट कार में अफीम ले जा रहे थे।
एनसीबी का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अफीम को एक व्यक्ति यूपी से सेक्टर 43 बस स्टैंड तक लाया था। उसके बाद उन्होंने उससे अफीम आगे सप्लाई करने के लिए ली थी। एनसीबी ने बताया कि कार की पूरी तलाशी लेने के बाद जब अफीम का कुछ पता नही चला तो एनसीबी टीम की नजर गाड़ी में रखी 6 नई चप्पलों की जोडि़यों पर पड़ी। जब उन चप्पलों की सोल चैक की गई तो उनमें से अफीम निकलनी शुरू हुई। छह चप्पलों से कुल मिलाकर 2.700 किलो अफीम बरामद र्हुई।
एनसीबी केअनुसार आरोपी पिछले एक साल से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। एनसीबी ने 9 जुलाई को भी 1.4 किलों अफीम के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। 10 जुलाई को एनसीबी ने 610 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था और वीरवार को लगातार तीसरे दिन अफीम के बड़ी खेप के साथ दो की गिरफ्तारी हुई। आरोपियों को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।