फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की हत्या का राज खुला, जानिए कौन है हत्यारा

Thu, 19 Jun 2014 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला पुलिस ने फतेहगढ़ चूड़ियां में 15 जून को हुई मां-बेटे की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार भतीजे कुलजीत सिंह उर्फ सन्नी ने ही अपनी ताई और भाई की हत्या की थी।
विज्ञापन


इस वारदात को उसने अपने दोस्त के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने भतीजे के दोस्त को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी भतीजा अभी फरार है। पुलिस ने वारदात के लिए प्रयोग की गई बाइक, मोबाइल और धारदार हथियार भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने वीरवार को मामले का खुलासा करते हुए यह भी दावा किया कि आरोपियों ने लूट के इरादे से ही हत्याकांड को अंजाम दिया। उन्होंने दोहरे हत्या के बाद दो लाख रुपये की नकदी और करीब 10 से 15 तोले के जेवरात भी लूटे।
विज्ञापन

इस तरह ‌दिया वारदात को अंजाम

एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी बटाला ब्रिकम पाल सिंह भट्टी ने बताया कि तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि दोहरे कत्ल और लूटपाट के इस मामले में मृतका मलकीत कौर के पति इकबाल सिंह के भतीजे कुलजीत सिंह उर्फ सन्नी वासी खेहरा और उसके साथी लवप्रीत सिंह उर्फ लव वासी मोहन भंडारियां ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

आरोपी लव ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। एसएपी ने बताया कि कुलजीत सिंह उर्फ सन्नी को इस बात का पता था कि उसका ताया इकबाल सिंह जगाधरी किसी समारोह में गया है। उसकी ताई मलकीत कौर उसका बेटा लवप्रीत सिंह उर्फ मन्नी घर में अकेले हैं।

योजना के अनुसार दोनों आरोपियों ने सबसे पहले मलकीत कौर के बेटे लवप्रीत सिंह उर्फ मनी को दुकान बंद करने के बाद उसको बनाना शेक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। इसके बाद उक्त तीनों मनी, सन्नी और लव रात के करीब नौ बजे बाइक पर मन्नी के घर पहुंचे। इसी दौरान सन्नी और मन्नी अंदर चले गए। जब कि लव बाहर ही रहा। अंदर जाकर सन्नी में अपनी ताई को भी दूध में नशीली गोलियां घोलकर पिला दी।
विज्ञापन

आरोपी की मां भी हत्या के आरोप में जेल में बंद

मां और बेटे के बेहोश होने के बाद सन्नी और लव ने लूट की नीयत से मलकीत कौर (ताई) और लवप्रीत सिंह उर्फ मन्नी (भाई) के गले पर तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बाद में वे नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। योजना के अनुसार दोनों अगले दिन अमृतसर दरबार साहिब के नजदीक एक होटल में इकट्ठे हुए।

इसके बाद लव ने लूट के पैसों में से 25 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा और बाकी रकम और गहने कुलजीत सिंह उर्फ सन्नी अपने साथ ले गया।  दोहरे हत्याकांड के आरोपी सन्नी की मां पहले ही अमृतसर की जेल में है। उस पर कत्ल का आरोप है। इस समय उक्त आरोपी सन्नी अपने दादा के पास रहता था।

पुलिस ने सन्नी पर तब शक किया जब कत्ल की वारदात के कुछ दिन बाद भी सन्नी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। तब शक की सुई सन्नी और उसके दोस्त लव पर गई। पुलिस का दावा है कि दोहरे हत्याकांड के दोनों ही आरोपी अभी बाहरवीं कक्षा के छात्र हैं।

एसएसपी बटाला ब्रिकम पाल सिंह भट्टी ने बताया कि इतनी कम उम्र में ही संभवत: अत्यधिक महत्वाकांक्षा के कारण ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। युवा पीढ़ी में इस तरह से बढ़ती अपराध की प्रवृति समाज के लिए चिंता का विषय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें