फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉन ने छात्रों की अश्लील वीडियो बना इंटरनेट पर डाली

Mon, 16 Nov 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल का डॉन छात्रों की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रहा है। मामला, रोहतक के पाड़ा मोहल्ले का है। जब एक छात्र ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने कोर्ट रोड पर युवक की जमकर धुनाई कर की।
विज्ञापन


छात्र के परिजन और क्षेत्र वासी पुलिस चौकी पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाएंगे। किला रोड निवासी एक छात्र अपने दो दोस्तों के साथ रविवार को कोर्ट रोड से गुजर रहा था।

इसी बीच आठ दस युवक आए और उस पर हमला कर दिया। उसको घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करता है। उसके साथ एक युवक पढ़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

करीब 5 महीने से चल रहा है यह गोरखधंधा

करीब पांच महीने पहले युवक ने उससे कहा कि उसके पाड़ा मोहल्ले के एक बड़े डॉन से संबंध है। इस पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ दिन बाद ही युवक ने डॉन के नाम पर उससे 2 हजार रुपये मांगे। आरोपी ने उससे कहा कि यदि रुपये नहीं दिये तो डॉन उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।

इसके बाद आरोपी लगातार उसे और स्कूल के अन्य छात्रों को ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने कई छात्रों के कपड़े उतरवाकर उनकी वीडियो बनाई और इंटरनेट पर अपलोड की। अब उसका कहना है कि कुछ दिन पहले डॉन ने फिर से उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। इस बार उसने आरोपी को रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया।

पांच महीने पहले किया था छात्र पर हमला
आरोपी डॉन ने करीब पांच महीने पहले भी गुरुनानक पुरा के छात्र पर उसकी कोचिंग सेंटर के सामने हमला बोला था। उसने भी आरोपी को रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने आरोपी की शिकायत पुलिस को दी थी। मगर पुलिस ने डॉन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें