पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित प्रशासनिक ब्लॉक में दो महिला कर्मचारियों के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि अधिकारी का तबादला होने पर ही मामला देर शाम शांत हो पाया।
मंगलवार दोपहर को पीयू की एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच की दो महिला कर्मचारी ऑडिटर के पास फाइल क्लीयर करवाने पहुंचीं थीं। काफी देर इंतजार के बाद भी जब ऑडिटर ने समय न दिया तो कहासुनी हो गई।
महिला कर्मचारियों का आरोप है कि ऑडिटर ने उन्हें कहा कि वह रात 11.30 बजे तक बैठा है तब तक आ जाएं। इस पर महिला कर्मचारी भड़क गईं।