फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतन का पता चलते ही फंदे पर लटकी विवाहिता

Mon, 18 Aug 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बटाला में शहर के करतार नगर की रहने वाली एक विवाहिता ने पति की बेवफाई से तंग आकर गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हादसा शनिवार की रात का है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अपने पति के किसी दूसरी महिला से नाजायज संबंधों के कारण वह परेशान थी। करीब ढाई साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

उनका एक बच्चा भी है। पुलिस चौकी सिंबल ने मृतका के पिता हरदीप सिंह वासी मजीठा रोड अमृतसर के बयानों पर आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को तो गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी प्रेमिका फरार है।
विज्ञापन

दामाद पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप

मृतका लखविंदर कौर के पिता हरदीप सिंह वासी मजीठा रोड़, संधू कालोनी अमृतसर ने अपने दामाद पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी बटाला के करतार नगर के रहने वाले परजिंदर सिंह उर्फ रॉकी के साथ हुई थी।

उसकी बेटी की मौत का कारण उसके दामाद के अन्य किसी महिला से नजायज संबंध हैं। जिस महिला से आरोपी पति के अवैध संबंध हैं, उसके भी चार बच्चे हैं। अपने पति की इन हरकतों की वजह से ही उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।

उधर, पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करतार नगर के एक निवासी ने पुलिस को इस आत्महत्या के बारे में सूचित किया था। आरोपी की प्रेमिका फरार है, मगर उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें