फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी: घर से साढ़े 11 लाख की हीरे की अंगूठी व बाली चोरी, रसोइये व उसकी भतीजी पर केस

Tue, 01 Aug 2023 04:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा)

सार

30 जुलाई की दोपहर को अमृत लाल अपना मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर घर से निकला था। इस दौरान वह उसके पत्नी से अपना वेतन भी ले गया था लेकिन इसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया। आरोपी व उसकी भतीजी का फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जय सिटी निवासी अनुज गर्ग के घर से साढ़े 11 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी व बाली चोरी हो गई। आरोप घर में रसोइये का काम करने वाले अमृत लाल व उसकी भतीजी पर लगा है, क्योंकि घटना के बाद से दोनों आरोपी घर से गायब है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जय सिटी जगाधरी निवासी अनुज गर्ग ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को उसकी पत्नी घर में रखी अलमारी में सामान जांच रही थी। इस दौरान उसे अलमारी में रखी करीब साढ़े 11 लाख रुपये कीमत की एक हीरे की अंगूठी व एक हीरे की सॉलिटेयर बाली गायब मिली। आरोप है कि उनकी अलमारी से गहने उनके रसोइये अमृत लाल व उसकी भतीजी ने मिलकर चोरी किए हैं।

अनुज ने बताया कि आरोपी अमृत लाल ने 11 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक व उसकी भतीजी ने 25 जुलाई से 27 जुलाई तक उनके घर पर काम किया। 30 जुलाई की दोपहर को अमृत लाल अपना मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर घर से निकला था। इस दौरान वह उसके पत्नी से अपना वेतन भी ले गया था लेकिन इसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया।
विज्ञापन


आरोपी व उसकी भतीजी का फोन भी बंद आ रहा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके गहने इन दोनों ने ही चोरी किए है। इस शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें