फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः देवर ने भाभी से मारपीट करते हुए की छेड़छाड़, सीएनजी पंप में भी वारदात

Tue, 11 Sep 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में देवर के द्वारा भाभी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल मल्होत्रा के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धारा के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी कुछ साल पहले शादी हुई है। वह ज्वाइंट फैमिली में रहती है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से पति की तबीयत खराब है। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चली गई जबकि तबीयत खराब होने के कारण पति दूसरे कमरे में सोया हुआ था। महिला ने आरोप लगाया कि देवर अनिल मल्होत्रा इसी बीच उसके कमरे में घुस आया और सामान इधर-उधर करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो वह मारपीट करने पर उतारू हो गया।

 इस दौरान उसने उसके कपड़े फाड़ कर छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। शोर सुनकर महिला के पति ने आकर बीच-बचाव किया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-34 के सीएनजी पंप पर बीते रविवार को गाड़ी में फ्यूल डलवाने पहुंची पंचकूला की एक युवती से हरियाणा नंबर की कार सवार एक चालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने भी आरोपी को सबक सिखाने की ठान ली और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन लगा दिया। पुलिस को फोन करता देख आरोपी चालक सीएनजी पंप से भाग खड़ा हुआ लेकिन तब तक युवती ने आरोपी की कार का नंबर नोट कर लिया। 

सेक्टर-34 थाने से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को युवती ने आरोपी की कार का नंबर (एचआर 06 एएच-8550) बताया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता लगा कि उक्त कार नंबर हरियाणा के पानीपत की रजिस्टरिंग अथॉरिटी से पंजीकृत है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें