फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भीड़ तंत्र: बिहार में युवक की पैसे छीनने के आरोप में पीट पीटकर हत्या

Tue, 11 Sep 2018 09:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला

देश में भीड़ तंत्र की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बिहार के सीतामढ़ी जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहा रीगा थाना के अंतर्गत आने वाले रमनगरा गांव में भीड़ ने एक व्यक्ति को पैसे छीनने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल एक कैब ड्राइवर ने उस व्यक्ति पर आरोप लगाया कि पीड़ित ने उसके पैसे छीने हैं। इसके बाद भीड़ ने बिना कोई पूछताछ किए उसे मौत के घाट उतार दिया।



मामले पर पुलिस उपाधीक्षक कुमार वीर धीरेंद्र ने सोमवार को बताया कि पीड़ित का नाम रूपेश झा (22) था। उसे रविवार को गांव वालों ने पीट पीटकर मार डाला। वह सिंगरहिया गांव का रहने वाला था। यह गांव सहियारा थाने के अंतर्गत आता है। घटना के बारे में पता चलते ही पहले तो उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां बाद में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 200 लोगों की भीड़ ने उसे लात, घूंसों और डंडों से पीटा।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच अभी की जा रही है। मौत के पीछे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। प्राथमिक जांच में केवल इतना ही पता चल पाया है कि झा ने एक पिकअप वैन चालक के पैसे छीनकर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की थी। जिसके बाद वैन चालक लुटेरा लुटेरा चिल्लाया लगा। उसकी आवाज सुनकर वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई और सबने झा को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। जबकि पीड़ित के परिवार कहा कहना है कि उसे मारने की वजह पैसे छीनना नहीं बल्कि वाहन को ओवरटेक करना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें