फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर राम रहीम का आपत्तिजनक वीडियो डाला, डेरा प्रेमी भड़के

Sat, 27 Aug 2016 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
विज्ञापन
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक नौजवान ने व्हाट्सऐप डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम का आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिया। इससे डेरा प्रेमी भड़क गए। मामला पंजाब के पटियाला में सामने आया है। थाना घग्गा के अधीन पड़ते गांव कलवानू के एक युवक के मोबाइल पर वाट्सएप के जरिये एक वीडियो आया।
विज्ञापन


इसमें संत गुरमीत सिंह राम रहीम के बारे में घटिया शब्दावली का प्रयोग किया गया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नौजवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना घग्गा के एएसआई केहर सिंह ने बताया कि कलवानू में काफी संख्या में संत गुरमीत सिंह राम रहीम के श्रद्धालु रहते हैं।
विज्ञापन

आरोपी इसके लिए शर्मिंदा नहीं है

sant gurmeet ram raheem singh insa - फोटो : file photo
कलवानू के ही एक युवक मनदीप सिंह के मोबाइल पर वाट्सएप के जरिये एक वीडियो आया है। इसमें संत राम रहीम के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया गया है। ​इसके लिए संत की फिल्म मैसेंजर आफ गॉड के कुछ सीन भी हैं।

आरोपी की पहचान गुरजोत सिंह निवासी गगड़ माजरा थाना खन्ना के तौर पर हुई है। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, लेकिन वह इसके लिए शर्मिंदा नहीं है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें