फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई युवती से धोखे से शादी और रेप

Sun, 18 May 2014 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल रूप से अमृतसर निवासी एक अनाथ युवती वर्ष 1998 से सिंगापुर में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही वह भारत घूमने की इच्छा से टोरंटो निवासी अपनी बहन के कहने पर उसकी एक सहेली दविंदर कौर की माता और फरीदकोट निवासी बचन कौर के पास आई थी।
विज्ञापन


बचन कौर ने भूपिंदर कौर, फिरोजपुर कैंट निवासी दविंदर कौर, नानकसर बस्ती फरीदकोट निवासी परमिंदर सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर के साथ मिलकर साजिश के तहत धोखे से युवती का विवाह अपने बेटे कंवरअनंदबीर सिंह के साथ करवा दिया।
विज्ञापन

धोखे से शादी और फिर दुराचार

शादी की वीडियोग्राफी भी नहीं करवाई गई। युवती की शिकायत के अनुसार विवाह के बाद आरोपी युवक कंवरअनंदबीर सिंह ने उसके साथ दुराचार किया।

थाना कोतवाली पुलिस ने युवती के बयान पर मुख्य आरोपी नानकसर बस्ती निवासी कंवर अनंदबीर सिंह, उसकी मां और बहन समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ तीन मई को मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने एनआरआई युवती से धोखे से शादी रचाने और दुराचार करने के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें