फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः पिटाई से नौजवान की मौत पर हंगामा, पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

Thu, 09 May 2019 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रंजिश में हुई मारपीट के दौरान घायल हुए दो युवकों में से एक की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ पक्का कॉलेज रोड पर पुलिस के खिलाफ जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि युवकों के घायल होने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया।

विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि अस्पताल से समय पर सूचना नहीं मिलने पर केस दर्ज किया गया था। अब आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं परिजन आरोपियों के पकड़े जाने पर ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए है। 

बीती 6 मई को धानुक बस्ती निवासी रविंदर कुमार व सुरिंदर कुमार को रंजिश में पड़ोसी नौजवान तेजधार हथियारों से घायल कर फरार हो गए थे। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को राजिंदरा अस्पताल पटियाला भेज दिया गया।
विज्ञापन


पटियाला से रविंदर कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में 7 मई को देर रात रविंदर कुमार की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और परिजनों के साथ पक्का कॉलेज रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।  

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर, थाना सिटी एक के प्रभारी गुरविंदर सिंह भारी फोर्स लेकर मौके पर पर पहुंचे। गुस्साएं लोगों ने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

मोहल्ला निवासी मनी कुमार, नरेश कुमार, हरमेश कुमार, गोपाल दास, पाल कुमार, गोपाल दास ने आरोप लगाया कि पुलिस की हमलावरों से सांठगांठ है। इसके चलते आरोपियों पर केस दर्ज नहीं किया गया। डीएसपी छिब्बर ने प्रदर्शनकारियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। 

इस संबंध में थाना सिटी दो के प्रभारी साहिब सिंह ने बताया 6 मई को दोनों नौजवानों पर हमला हुआ था। उनके पास अस्पताल से सूचना आज ही आई है। इससे कार्रवाई में देरी हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक रविंदर कुमार के परिजनों के बयान पर कथित आरोपियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजन और मोहल्ला निवासी अडे़ थे कि जब तक आरोपी पकडे़ नही जाते वह मृतक का अंतिम संस्कार नही करेंगे। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें