फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तौंदा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, सीवरेज लाइन में कर रहे थे काम

Thu, 12 Jan 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मिट्टी का तौंदा गिरने से निर्माणाधीन सीवरेज लाइन में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि वहां काम कर रहे अन्य चार मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यहां के नजदीकी कसबा चीमां तोलावाल सड़क पर सीवरेज विभाग की ओर से सड़क से करीब दस फीट गहराई में निर्माण कार्य चल रहा है।

बुधवार शाम को निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी का तौंदा गिर गया और लाइन के भीतर काम कर रहे एक मिस्त्री और पांच मजदूर दब गए। एसएचओ सरदारा सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी तुरंत पुलिस व सिविल प्रशासन को मिली। स्थानीय लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला गया। इनमें से दो मजदूरों की हालत बेहद गंभीर थी। पटियाला ले जाते समय 21 वर्षीय निक्का सिंह की रास्ते में मौत हो गई, जबकि मजदूर दर्शन सिंह (40) सुनाम के अस्पताल में पहुंचने से पहले दम तोड़ गया। 

हादसे में मिस्त्री नाहर सिंह और तीन अन्य मजदूरों संजय कुमार, बलजिंदर सिंह व शकील की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पंचायत चीमां के अध्यक्ष बलविंदर सिंह, नगर पार्षद बिक्कर सिंह ने सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें