फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पजाबः बठिंडा सेंट्रल जेल में गैंगवार, कैदी गंभीर

Thu, 16 Apr 2015 04:28 PM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा में स्थित सेंट्रल जेल में आज कैदियों के बीच खूनी गैंगवार हुआ। घटना में कैदी को गोली मारी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सवेरे जेल में कैद गैंगस्टर कुलदीप सिंह नरवाना ने दूसरे कैदी गरदीप सिंह पर गोली चला दी।
विज्ञापन


घटना में गरदीप सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। कुलदीप सिंह के गरदीप के साथी जतिंदर सिंह से भी मारपीट की। इस मारपीट में जतिंदर को अंदरुनी चोटें आई हैं। गोली चलने की आवाज सुनते ही जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा।

घायल गरदीप सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी समय से रंजिश चल रही थी।

आज सवेरे जब कुलदीप सिंह नरवाना अपने साथ जतिंदर के साथ बैरक में आया तो गरदीप सिंह भी उसके पीछे आ गया और उसने कुलदीप को गोली मार दी। कुलदीप सिंह नरवाना बठिंडा से अकाली विधायक जीत महेंद्र सिंह सिद्धू का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गरदीप सिंह ने घटना को अंजाम देने के पीछे कांस्टेबल की मिलीभगत का आरोप लगाया है। फिलहाल जेल अधिकारी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें