फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते साले को मारा चाकू

Tue, 12 Aug 2014 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मलोया में पति-पत्नी के विवाद से गुस्से में आए साले ने अपने जीजा के पेट में चाकू मार दिया, जब लुधियाना निवासी आरोपी साला दीपक दूसरा वार करने लगा तो घायल के पिता ने उसका हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल राजेश को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया। सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजेश के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मलोया निवासी घायल राजेश ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। उसके घर पर उसका फैसला करवाने के लिए उसके ससुराल वाले पत्नी के साथ आए हुए थे।

पत्नी ज्योति 12 मई से अपने माता-पिता के साथ लुधियाना में रह रही थी। पति ने बताया कि पत्नी ने उसे कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती और उसका घर से सामान उठाना है। आरोप है कि पत्नी ने पति से 15 लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजेश ने बताया कि जब उसने कहा कि उसके पास 15 लाख रुपये की राशि नहीं है। इस पर पत्नी ने कहा कि मकान बेचकर उसे राशि देने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में बहस शुरू हो गई। आरोपी साले ने रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और उसके पेट पर वार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें